नैनीताल: सरोवर नगरी में गिरने लगा पारा, कोहरे ने दी दस्तक; पर्यटक बरतें सावधानी

खबरे शेयर करे -

खबर रफ़्तार, नैनीताल:  उत्तराखंड में मौसम लगातार बदल रहा है। कुछ दिनों तक मौसम शुष्क रहने के बाद अब पारा लगातार लुढ़क रहा है। सरोवर नगरी नैनीताल में मौसम ऐसा बदला है कि अब लोगों को आग का सहारा लेना पड़ रहा है। वहीं, पर्यटकों को आने जाने में कोहरे की वजह से परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

सरोवर नगरी में कोहरे ने दस्तक दे दी है। इसी के साथ यहां ठंड में बढ़ोत्तरी भी हो गई है। सोमवार को दोपहर बाद लोगों ने दिन भी आग व हीटर के सहारे कटा। नगर में सुबह के समय सर्द हवा के चलते गुनगुनी धूप खिली थी। दोपहर के समय बादलों के साथ कोहरा छाना शुरू हो गया। इसके चलते ठंड में बढ़ोतरी हो गई। देर शाम तक कोहरा छाया रहा। कोहरा छंटने के बाद पाला गिरना शुरू हो गया।

ये भी पढ़ें…164 करोड़ की लागत से बनेगा हरिद्वार में यूनिटी मॉल, होंगी हर एक दुकानें; मिलेंगी ये सुविधाएं

हल्के कोहरे के बीच पड़ रही ठंड

तराई में मौसम में बदलाव के बाद दो दिनों से न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। सुबह-शाम हल्का कोहरा पड़ने के कारण ठंड का एहसास होने लगा है। मंगलवार को ऐसी ही ठंडी हवा चलने के आसार हैं। हल्की धूप के कारण आम दिनों की तरह दोपहर में ही ठंड का लोगों को एहसास हुआ। शाम को तापमान में आंशिक तौर पर गिरावट दर्ज की गई।

अगले चार दिनों में बढ़ेगी ठंड

मौसम विभाग का कहना है कि अगले तीन से चार दिनों में ठंड बढ़ने की संभावना है। बाजपुर शहर का अधिकतम तापमान 24 व न्यूनतम 6.7 डिग्री सेल्सियस, काशीपुर का अधिकतम तापमान 24 व न्यूनतम 6.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मंगलवार को सूर्योदय 6 बजकर 55 मिनट व सूर्यास्त 5 बजकर 15 मिनट पर होगा।

 

 

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours