दो गुटों के विवाद में मुजफ्फरनगर के छात्र की मौत, निगरानी में तीन युवक; एक गंभीर घायल

खबर रफ्तार, देहरादून : राजधानी देहरादून में छात्रों के दो गुटों में हुए विवाद में मुजफ्फरनगर के छात्र की मौत हो गई। विवाद को लेकर पुरानी रंजिश बताई जा रही है।

राजधानी देहरादन के प्रेमनगर क्षेत्र केहरी गांव में छात्रों के दो गुटों में विवाद हो गया। इस विवाद में एक छात्र की मौत हो गई। वारदात के बाद तीन छात्र हिरासत में लिए गए हैं। एसपी सिटी प्रमोद कुमार ने बताया कि सोमवार रात सूचना मिली थी कि कुछ युवकों के बीच आपसी मारपीट में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।

घायल युवक को अस्पताल ले जाया गया। इसके बाद दून अस्पताल रैफर किया गया। जहां उपचार के दौरान देर रात मुजफ्फरनगर के भोपा निवासी, दिव्यांशु जाटराना (22) की मौत हो गई है।  परिजनों की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

दोनों पक्षों के युवक एक निजी संस्थान में छात्र है। विवाद की वजह पुरानी रंजिश बताई जा रही है। इसके चलते सोमवार रात दोनों पक्षों में विवाद हुआ। घटना में शामिल तीनयुवकों को हिरासत में लिया गया है।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours