मुकेश अंबानी का बड़ा एलान, कहा- आने वाले 7 वर्षों में 10 लाख करोड़ का करेंगे निवेश

खबर रफ्तार, नई दिल्ली: मुकेश अंबानी ने इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट में घोषणा की कि रिलायंस और जियो अगले सात वर्षों में 10 लाख करोड़ रुपये निवेश कर भारत के एआई ट्रांसफॉर्मेशन को आगे बढ़ाएंगे। इसके तहत एआई-रेडी डेटा सेंटर, ग्रीन एनर्जी आधारित इंफ्रास्ट्रक्चर और देशभर में एआई सेवाओं को सुलभ बनाने पर जोर दिया जाएगा।

एआई इंपैक्ट समिट में भारत के अरबपति उद्योगपति मुकेश अंबानी ने भी बड़े एलान किए। उन्होंने कहा कि एआई का सबसे अच्छा दौर आना अभी बाकी है। उन्होंने कहा, एआई कई क्षेत्रों में नए दौर की शुरुआत कर सकता है। उन्होंने कहा, दुनिया इस बात पर बहस कर रही है कि क्या एआई के कारण ताकत कुछ लोगों के हाथों में सिमट जाएगी। या एआई सभी के लिए मौके और सबके लिए आसान अवसर का माध्यम बनेगा।

अगले सात वर्षों में 10 लाख करोड़ का निवेश
उन्होंने मौजूदा दौर में कृत्रिम बुद्धिमता के असर को रेखांकित करते हुए कहा, आज एआई को लेकर दुनिया दोराहे पर खड़ी है। एक रास्ता कम, महंगे एआई और कंट्रोल्ड डाटा की तरफ ले जाता है, दूसरा सस्ता, आसानी से मिलने वाली एआई की सुविधा सुनिश्चित करता है। मुकेश अंबानी ने अपने घराने की प्रतिबद्धता साझा करते हुए कहा, जिस तरह कंपनी ने मोबाइल डाटा का कॉस्ट कम किया है, उनका ग्रुप एआई की कॉस्ट भी कम करेगा। उन्होंने कहा कि जियो और रिलायंस इंडिया लिमिटेड (RIL) इस साल से शुरूआत कर अगले 7 वर्षों में 10 लाख करोड़ रुपये का निवेश करेगी।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours