अयोध्या: महायज्ञ में अज्ञात कारणों से लगी भीषण आग, रेस्क्यू जारी

ख़बर रफ़्तार, अयोध्या : अयोध्या के राजघाट में हो रहे महायज्ञ में अज्ञात कारणों से अचानक आग लग गई। घटना से अफरा-तफरी मच गई। मौके पर रेस्क्यू टीम मौजूद है।

अयोध्या के राजघाट में हो रहे श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ में अज्ञात कारणों से भीषण आग लग गई। फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं। आग लगने से अफरा-तफरी मच गई।

श्री लक्ष्मीनारायण महायज्ञ, स्वामी जी महाराज के द्वारा कराया जा रहा है। महायज्ञ परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह की अध्यक्षता में कराया जा रहा है। फायर ब्रिगेड की रेस्क्यू टीम मौके पर मौजूद हैं और रेस्क्यू में जुटी हैं।

मौके पर दमकल की चार गाड़ियां आग पर काबू पाने का प्रयास कर रही हैं। लक्ष्मी नारायण महायज्ञ राजघाट बाटी वाले बाबा घाट के निकट चल रहा था तभी आग लग गई।

प्रदेश के परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह के साथ गोसाईगंज के विधायक अभय सिंह भी मौजूद हैं।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours