महाराष्ट्र के ठाणे में बड़ा सड़क हादसा, वैन सवार 9 लोगों की गई जान

ख़बर रफ़्तार, ठाणे : महाराष्ट्र के ठाणे जिले से एक बेहद दुखद सड़क हादसे की खबर सामने आई है। मुरबाड इलाके के गोविली गांव में स्थित रैता पुल पर सोमवार सुबह एक सीमेंट मिक्सर और वैन के बीच आमने-सामने की जोरदार भिड़ंत हो गई। इस हादसे में वैन में सवार नौ लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

बताया जा रहा है कि यह दुर्घटना सुबह करीब साढ़े 11 बजे हुई। टक्कर इतनी भीषण थी कि वैन के परखच्चे उड़ गए और उसमें बैठे लोगों को बचने का कोई मौका नहीं मिल पाया।

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस, राहत और बचाव दल तथा मेडिकल टीमें तुरंत घटनास्थल पर पहुंच गईं। घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है। वहीं, मृतकों के शवों को निकालने का काम भी तेजी से पूरा किया गया।

दुर्घटना के बाद पुल पर यातायात पूरी तरह प्रभावित हो गया और लंबा जाम लग गया। स्थिति को सामान्य करने के लिए पुलिस लगातार प्रयास कर रही है।

प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार को हादसे की मुख्य वजह माना जा रहा है, हालांकि पुलिस हर पहलू से मामले की जांच कर रही है।

More From Author

+ There are no comments

Add yours