ग्रेटर नोएडा वेस्ट में बड़ा हादसा, ब्लू सफायर मॉल में लोहे का स्ट्रक्चर गिरने से दो लोगों की मौत

खबरे शेयर करे -

ख़बर रफ़्तार, नोएडा:  ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित ब्लू सफायर मॉल में लोहे का स्ट्रक्चर गिरने से दो लोगों की मौत हो गई। दोनों नीचे खड़े थे, तभी उनके सिर पर ग्रिल लगी और उनकी मौके पर मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंच चुकी है और जांच में जुटी हुई है।

बिसरख पुलिस ने बताया कि मृतकों की पहचान गाजियाबाद के विजय नगर निवासी हरेंद्र भाटी (35) और  शकील (35) के तौर पर की गई है। पुलिस द्वारा पंचायतनाम भरकर पोस्टमार्टम के लिए शव को भेजा जा रहा है।

ब्लू सफायर मॉल में ग्रिल गिरने से दो लोगों की मौत पर एडीसीपी सेंट्रल हृदेश कठेरिया ने कहा, ‘आज ब्लू सफायर मॉल में पांचवीं मंजिल से लोहे की ग्रिल गिर गई, जिसके कारण दो लोगों की मौत हो गई। पुलिस टीम मौके पर पहुंचे और विजयनगर, गाजियाबाद के रहने वाले दो लोगों की पहचान की। जब दुर्घटना हुई तो वे एस्केलेटर की ओर चल रहे थ।’

ये भी पढ़ें…डॉ. हर्षवर्धन ने सक्रिय राजनीति को कहा अलविदा, बताया अब क्यों नहीं लड़ेंगे चुनाव

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours