महाराष्ट्र के CM देवेंद्र फडणवीस पहुंचे हरिद्वार, जगतगुरु राज्यराजेश्वराश्रम से लिया आशीर्वाद

खबर रफ्तार, हरिद्वार: मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस जगतगुरु आश्रम कनखल पहुंचे। उन्होंने जगतगुरु शंकराचार्य राज्यराजेश्वराश्रम महाराज से आशीर्वाद लिया ।

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस बुधवार को धर्मनगरी हरिद्वार पहुंचे। पहले उन्होंने भारत माता मंदिर सप्त ऋषि क्षेत्र में आयोजित समारोह में शामिल होकर संतों से आशीर्वाद लिया। इस समारोह से निकलने के बाद वह सीधे जगतगुरु आश्रम कनखल पहुंचे। उन्होंने जगतगुरु शंकराचार्य राज्यराजेश्वराश्रम महाराज से आशीर्वाद लिया ।

यही नहीं उन्होंने जगतगुरु के गुरु ब्रह्मलीन स्वामी प्रकाशानंद की एक फोटो जिसमें वह राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के संस्थापकों के साथ खड़े होकर फोटो खिंचवाई और गले में माल भी पहने देखा। उस फोटो को अपने साथ लेकर महाराष्ट्र गए।
जगतगुरु से उनकी करीब आधे घंटे से अधिक चर्चा हुई। फडणवीस से काफी युवा भी मिले और उन्होंने सेल्फी और फोटो भी खिंचवाई।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours