लोकसभा चुनाव 2024: महिला मतदाता 15 वर्ष में 65 प्रतिशत बढ़ीं, पुरुषों को छोड़ा पीछे

खबरे शेयर करे -

ख़बर रफ़्तार, साहिबाबाद:  महिलाएं अपनी सरकार चुनने के लिए पुरुषों से ज्यादा जागरूक हैं। यही कारण है कि बीते तीन लोकसभा चुनावों में महिलाओं का मत प्रतिशत पुरुषों के मुकाबले अधिक बढ़ा है।

वर्ष 2009 में हापुड़ के परिसीमन से गाजियाबाद सीट बनने के बाद से अब तक 15 वर्ष में महिला मतदाताओं में 65.76 की बढोतरी हुई है। वहीं, पुरुष मतदाताओं में 56.36 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। पुरुषों मतदाताओं के बढ़ने का क्रम महिलाओं के सापेक्ष नौ प्रतिशत कम है।

दरअसल, हापुड़ लोकसभा सीट से अलग होने के दौरान गाजियाबाद सीट पर कुल मतदाता 18 लाख 31,638 थे। इनमें से 10,37,889 पुरुष व 7,93,799 महिला मतदाता थीं।

लोकसभा चुनाव-2024 में 29 लाख 38845 कुल मतदाता हैं। इनमें से पुरुष मतदाता 16,22,869 हैं और महिला मतदाता 13,15,872 हैं। महिलाओं का प्रतिशत हर लोकसभा चुनाव में पुरुषों के सापेक्ष अधिक बढ़ा है।

महिला मतदान का प्रतिशत भी बढ़ा

लोकसभा चुनाव 2009 के बाद से  महिलाओं को मतदान प्रतिशत भी बढ़ा है। 2009 में 41.83 प्रतिशत महिलाओं ने मतदान किया था। अगले लोकसभा चुनाव 2014 में 54.68 प्रतिशत व 2019 में 55.11 प्रतिशत महिलाओं ने मतदान किया। जबकि पुरुष मतदान 2014 में 58.68 व 2019 में घटकर 56.31 प्रतिशत रह गया।

2009 के सापेक्ष महिला मतदाता बढ़े

वर्ष प्रतिशत
2014 29.06
2019 52.27
2024 65.76

 

ये भी पढ़ें…नाबालिग के साथ दुष्कर्म के दोषी पिता को न्यायालय ने 20 साल के कठोर कारावास की सजा सुनाई, पांच साल बाद मिला इंसाफ

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours