खबर रफ़्तार, कर्णप्रयाग (चमोली): सिमली-ग्वालदम नेशनल हाईवे गौचर-कमेड़ा में मलबे में एक बस फंस गई। यहां कई सड़कों पर भारी मलबा आने से गांवों का संपर्क टूट गया है।
सिमली-ग्वालदम नेशनल हाईवे गौचर-कमेड़ा में मलबे में एक बस फंसने से हाईवे के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गई। बस को निकलाने की कोशिश की जा रही है। पहाड़ी से बोल्डर आने के कारण हाईवे बंद हो गया है। बीआरओ द्वारा बोल्डरों को हटाने का प्रयास जारी है।
