खबर रफ़्तार, कानपुर: बिसातखाना बाजार धमाके के बाद पुलिस कमिश्नर ने लापरवाही पर कड़ी कार्रवाई करते हुए एसीपी कोतवाली आशुतोष कुमार को हटा दिया है। साथ ही, मूलगंज थाना प्रभारी विक्रम सिंह समेत कुल छह पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है।
कानपुर में मेस्टन रोड स्थित बिसातखाना में हुए धमाके के बाद पुलिस कमिश्नर रघुवीर लाल ने लापरवाही पर बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस कमिश्नर ने घटना के बाद क्षेत्र में हुई लापरवाही को गंभीरता से लेते हुए कई पुलिसकर्मियों पर तत्काल प्रभाव से एक्शन लिया है।

+ There are no comments
Add yours