खबर रफ़्तार, जशपुर: छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में गुरुवार को भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप आज सुबह करीब सात बजकर 31 मिनट पर आया। इस दौरान लोग एहतियातन घरों से बाहर निकल आए। भूकंप से करीब चार से पांच सेकंड तक घरों में रखे बर्तन खनकते रहे और दरवाजे-खिड़कियां हिलती रहीं। भूकंप से किसी तरह की जनहानि या नुकसान नहीं हुआ है। प्रशासन की ओर से फिलहाल कोई आधिकारिक जानकारी जारी नहीं की गई है। स्थानीय लोग सतर्क हैं और सावधानी बरत रहे हैं।
जशपुर में भूकंप के तेज झटके, अफरा-तफरी में घरों से बाहर निकले लोग

+ There are no comments
Add yours