
खबर रफ़्तार, देहरादून: चार धाम यात्रा को लेकर ताजा जानकारी सामने आई है। अभी भी तीन दिनों से यमुनोत्री हाईवे बंद है। जहां हजारों यात्री अभी भी फंसे हुए हैं। काम युद्धस्तर पर चल रहा है।
चारधाम यात्रा को लेकर अपडेट सामने आया है। यमुनोत्री हाईवे अभी जगह-जगह बंद है। खोलने के प्रयास किए जा रहे हैं। तीसरे दिन भी बंद सैकड़ों श्रद्धालु यमुनोत्री की ओर फंसे हुए हैं। स्थानीय लोग उनकी निशुल्क भोजन और ठहरने की व्यवस्था कर रहे हैं।
चारधाम यात्रा पर रोक हटी
प्रदेश सरकार ने भारी बारिश के रेड अलर्ट के चलते चारधाम यात्रा पर लगी रोक को सोमवार सुबह हटा दिया। मौसम की स्थिति के अनुसार जिलाधिकारियों को यात्रा पर निर्णय लेने के लिए निर्देश दिए गए हैं।
चारधाम यात्रा प्रबंधन एवं नियंत्रण संगठन की रिपोर्ट के अनुसार चारधाम व हेमकुंड साहिब में 19 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने दर्शन किए। जबकि 2684 श्रद्धालुओं ने यात्रा के लिए ऑफलाइन पंजीकरण कराया।
आयुक्त गढ़वाल मंडल विनय शंकर पांडे ने बताया कि चारधाम यात्रा पर चौबीस घंटे का प्रतिबंध हटा लिया गया है। यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा के प्रति सरकार गंभीर है। चारधाम यात्रा मार्ग पर पड़ने वाले जिलों के डीएम को अपने-अपने क्षेत्र में मौसम की स्थिति के आधार पर वाहनों की आवाजाही रोकने के निर्देश दिए गए हैं।
+ There are no comments
Add yours