
खबर रफ़्तार, ऊधम सिंह नगर: रुद्रपुर में एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। रुद्रपुर नेशनल हाईवे-74 महेशपुर गांव के पास महिलाओं से भरा छोटा हाथी अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में वाहन में सवार 17 महिलाएं घायल हो गई। जिनको जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जिनमे दो घायल की हालत गंभीर बताई जा रही है।
एक घायल की रिश्तेदार महिला ने बताया कि नंदपुर गांव और केशवगढ़ घूमचईया कॉलोनी के कुछ महिलाएं, बच्चे मटर तोड़ने के लिए पंतनगर की ओर जा रहे थे। वहां महेशपुर गांव के पास वाहन डिवाइडर पर चढ़ने से पलट गया। जिसमें 40 से अधिक लोग भरे हुए थे।
ये पढ़ें- उत्तराखंड: सरकारी राशन विक्रेताओं को मिला लाभांश और परिवहन का 28.87 करोड़, हड़ताल की समाप्त
बता दें कि, 17 लोग घायल हुए हैं। वहीं, दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। सभी घायलों को 108 के जरिए जिला अस्पताल भेजा गया है।
+ There are no comments
Add yours