खबर रफ्तार, लखीमपुर खीरी: लखीमपुर खीरी के गोला क्षेत्र में बृहस्पतिवार सुबह कोहरे के कारण भीषण सड़क हादसा हुआ है। किसी वाहन ने कार को टक्कर मार दी। हादसे में कार चालक और पति-पत्नी की मौत हो गई। मासूम बच्ची समेत तीन घायल हुए हैं। घायलों में एक युवक की हालत नाजुक बताई गई है।
लखीमपुर खीरी के गोला क्षेत्र में नेशनल हाईवे पर जलालपुर मोड़ के पास गोला से लखीमपुर की ओर जा रही कार को किसी वाहन ने टक्कर मारी दी। जिससे कार में सवार तीन लोगों की मौत हो गई। तीन लोग घायल हुए हैं। इनमें एक व्यक्ति की हालत नाजुक है। हादसा बृहस्पतिवार तड़के करीब छह बजे हुआ। राहगीर शुभम रस्तोगी ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी को सीएचसी गोला भेजा गया। जहां से एक व्यक्ति की हालत नाजुक होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया। कार सवार सभी लोग एक ही परिवार के सदस्य थे। दिल्ली से धर्म कुंडा बहराइच अपने घर जा रहे थे।

+ There are no comments
Add yours