तेज रफ्तार बनी जानलेवा: 12 गौवंशों को रौंदा, पुलिस जांच शुरू

खबरे शेयर करे -

ख़बर रफ़्तार, जांजगीर-चांपा : छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में एक तेज रफ्तार हाईवा वाहन ने गौवंशों को कुचला दिया। इससे 12 मवेशियों की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने हाईवा वाहन को जब्त कर चालक को हिरासत में ले लिया है। साथ ही गौवंशों के शवों का पोस्टमार्टम कराकर अंतिम संस्कार किया गया। हादसा मुलमुला थाना क्षेत्र के रेमंड मोड़ चौक के पास हुआ।

अकलतरा एसडीओपी ने बताया कि, बुधवार रात करीब 8 बजे तिराहा के पास झुंड में गौवंश बैठे हुए थे। इस बीच मुलमुला चौक तरफ से आ रही एक तेज रफ्तार हाईवा चालक ने सभी गौवंशों को कुचलते हुए रेमंड सीमेंट की ओर भागने लगा, जहां एक गाय हाईवा वाहन के नीचे फंसा था। इससे वाहन रुक गया, तभी एक व्यक्ति दौड़ते हुए हाईवा वाहन के पास गया, जिसमें चालक बैठा हुआ था। वाहन चालक ने अधिक मात्रा में शराब पी रखी थी।

इधर घटना की जानकारी मिलने के बाद मुलमुला पुलिस ने हाईवा चालक सोनसरी निवासी नरोत्तम यादव को हिरासत में ले लिया और वाहन को जब्त कर लिया है। वहीं मृत गौवंशों का गुरुवार को पोस्टमार्टम कराया गया। इसके बाद उनके शवों का अंतिम संस्कार किया गया। पुलिस ने चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours