एम्स ऋषिकेश से नहीं शुरू हुई हेली एंबुलेंस सेवा, ज्योतिरादित्य सिंधिया ने की थी घोषणा

खबरे शेयर करे -

खबर रफ़्तार, ऋषिकेश:  पूरे साल एम्स ऋषिकेश से हेली एंबुलेंस सेवा शुरू करने के लिए संभावित तिथियां घोषित की जाती रहीं, लेकिन सेवा शुरू नहीं हो पाई। इस तरह से हेली एंबुलेंस सेवा शुरू होने के इंतजार में 2023 पूरा बीत गया।

20 सितंबर 2022 को केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने दिल्ली में एक कार्यक्रम में एम्स ऋषिकेश से हेली एंबुलेंस के संचालन की घोषणा की थी। इसके लिए केंद्र और राज्य सरकार 50-50 फीसदी की साझेदारी में होनी है। इसमें अनुबंधित कंपनी एक महीने में 45 घायलों और मरीजों को निशुल्क हेली एंबुलेंस सेवा उपलब्ध कराएगी।

हेली एंबुलेंस उत्तराखंड और इससे लगे उत्तर प्रदेश के 100 किमी दायरे के क्षेत्रों में सेवा मुहैया कराएगी। हेली एंबुलेंस सेवा का सबसे अधिक फायदा पहाड़ी क्षेत्रों में आपदा, वाहन दुर्घटनाओं व चारधाम यात्रा के दौरान मिलेगा।

यह भी पढ़ें: गुरुकुल एक्सपोजीशन में दिखी बच्चों की वैज्ञानिक सोच

अब नए साल में सेवा के शुरू होने की उम्मीद

एम्स प्रशासन ने पहले गत अप्रैल से हेली एंबुलेंस सेवा शुरू होने की संभावना जताई थी। बाद में अक्तूबर से सेवा शुरू होने की बात कही गई थी। इस संबंध में बीते एक नवंबर को नागरिक उड्डयन मंत्रालय, राज्य सरकार व एम्स प्रशासन के बीच ऑनलाइन बैठक हुई थी, जिसमें हेली एंबुलेंस सेवा शुरू करने पर चर्चा की गई। तब एम्स प्रशासन ने नवंबर के अंत तक इस सेवा के शुरू करने की बात कही, लेकिन पूरा साल बीतने के बाद भी हेली एंबुलेस सेवा शुरू नहीं हो पाई है। अब नए साल में इस सेवा के शुरू होने की उम्मीद जताई जा रही है।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours