खबर रफ्तार, देहरादून : पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि 10 मार्च को भराड़ीसैंण के प्रत्येक धार में कांग्रेस का झंडा होगा और हर धार से लोग इस प्रदर्शन में शामिल होंगे।
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने बताया कि जन मुद्दों को लेकर कांग्रेस 10 मार्च को भराड़ीसैंण विधानसभा का घेराव करेगी। इसके लिए प्रदेश भर से पार्टी कार्यकर्ता गैरसैंण पहुंचेंगे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी का यह निर्णय बहुत उत्साहजनक है।
