नशा नहीं, लालच बना मौत की वजह: तीन हत्याओं का चौंकाने वाला खुलासा

ख़बर रफ़्तार, मेरठ : दौराला में देशी शराब पीने से 3 किसानों की मौत के मामले में नया मोड़ आया है. तीनों की मौत का कारण शराब नहीं बल्कि कुछ और ही है. पुलिस ने जांच में इन मौतों का भयावह सच खोला है. अंकित की बहन अलका ने प्रेमी के साथ मिलकर तीनों की मौत की कहानी लिखी थी. देशी शराब के टेट्रापैक में अलका ने जहर मिलाया था. बहन का आरोप है कि अंकित उसके ऊपर बुरी नजर रखता था. अंकित के नाम हाईवे पर 8 करोड़ रुपये कीमत की जमीन है. प्रेमी के साथ मिलकर अलका भाई की जमीन लेना चाहती थी. पुलिस की पूछताछ में अलका ने अपना जुर्म कबूला.

बता दें कि शनिवार को दौराला के रहने वाले 3 दोस्तों ने मिलकर शराब पार्टी की. शराब पीने के बाद तीनों की अचानक तबीयत बिगड़ गई. जिसके बाद तीनों को आनन-फानन में इलाज के लिए बेहोशी हालत में अस्पताल ले जाया गया. जहां तीनों की मौत हो गई. घटना के बाद परिजनों के बीच कोहराम मच गया. जानकारी मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गई. जिसके बाद मामले की जानकारी पुलिस को दी गई.

जानकारी मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और तीनों की लाश का पंचनामा कर पीएम के लिए भेजा. मृतकों की पहचान बाबूराम प्रजापति (50), अंकित (40) और जितेंद्र (45) के रूप में हुई है. वहीं मामले की जानकारी मिलते ही पूर्व केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान और क्षेत्र के विधायक ने मृतकों से मुलाकात कर कार्रवाई के साथ हर संभव मदद करने का भरोसा दिया. वहीं मामले को लेकर पुलिस के आलाधिकारियों का कहना है कि पीएम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है. उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours