यूपी के लोगों के लिए खुशखबरी, 1.75 करोड़ महिलाओं को होली पर मुफ्त मिलेगा गैस सिलेंडर

खबरे शेयर करे -

ख़बर रफ़्तार,  लखनऊ : प्रदेश में उज्ज्वला योजना की लाभार्थी महिलाओं को होली पर मुफ्त गैस सिलेंडर दिया जाएगा। 1.75 करोड़ लाभार्थी महिलाओं को यह सिलेंडर दिया जाएगा।वित्तीय वर्ष 2023-24 में 2,312 करोड़ रुपये का बजट इन लाभार्थियों को दो-दो गैस सिलेंडर देने के लिए रखा गया है। फिलहाल योगी सरकार के प्रयास इन गरीब महिलाओं व उनके परिवार वालों के लिए रंगों का यह पर्व खास बन जाएगा।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश भर में गरीब महिलाओं को साल में दो बार निश्शुल्क गैस सिलेंडर देने के लिए यह योजना शुरू की थी। उत्तर प्रदेश में इस योजना को सफलतापूर्वक चलाया जा रहा है।

दीपावली पर भी दिया गया मुफ्त गैस सिलेंडर

वहीं योजना के प्रथम चरण के तहत दीपावली में इन लाभार्थियों को मुफ्त सिलेंडर देने का निर्णय लिया था। अभी तक 1.31 करोड़ गैस सिलेंडर की डिलिवरी की जा चुकी है। नवंबर वर्ष 2023 से 15 फरवरी 2024 तक 80.30 लाख लाभार्थियों को यह सिलेंडर दिया गया।

वहीं द्वितीय चरण में अब होली के अवसर पर इसे दिए जाने का निर्णय लिया जाएगा। एक जनवरी वर्ष 2024 से अब तक लगभग 50.87 लाख लाभार्थियों को सिलेंडर दिया जा रहा है। इस प्रकार अब तक 1.31 करोड़ लाभार्थियों को इसकी डिलिवरी की जा चुकी है। बाकी लाभार्थियों को भी जल्द इसका लाभ दिया जाएगा।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours