गणेश गोदियाल ने पीएम मोदी के दौरे को लेकर करारा तंज कसा, किए तीखे सवाल, चढ़ावा में मिले सोने में घोटाला होने का आरोप

ख़बर रफ़्तार, देहरादून : 14 अप्रैल को पीएम मोदी उत्तराखंड दौरे पर रहेंगे. प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने पीएम मोदी के दौरे को लेकर करारा तंज कसते हुए कुछ तीखे सवाल किए हैं. उन्होनें पीएम मोदी को केदरनाथ आने की बात कहते हुए चढ़ावा में मिले सोने में घोटाला होने का गंभीर आरोप लगाया है.

गणेश गोदियाल ने कहा, प्रधानमंत्री जी उत्तराखंड आ रहे हैं, मैं उनसे कहना चाहता हूं कि इस साल केदारनाथ भी आएं और केदारनाथ से यह बताएं कि वहां जो सोने का गड़बड़झाला हुआ या देश के अन्य मंदिरों में सोने से जुड़े घोटाले हुए वो उनकी ही सरकार में क्यों हो रहे हैं? आपने कहा था पहाड़ की जवानी और पानी अब पहाड़ के काम आएगा.

आगे गणेश गोदियाल ने कहा, तो बताइए आज पहाड़ का युवा दर-दर की ठोकरें क्यों खा रहा है? अंकिता भंडारी मामले में आपकी चुप्पी क्यों है? सीबीआई जांच का क्या हुआ और वह वीआईपी कौन है? उत्तराखंड की जनता को आखिर कब तक झुनझुना पकड़ाकर सिर्फ वाहवाही लूटी जाएगी?

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours