सुरंग से बोले गब्बर, बेटा घबराना मत… जल्द बाहर आएंगे

खबरे शेयर करे -

ख़बर रफ़्तार, उत्तरकाशी:  ‘बेटा, घबराना मत। मैं सुरंग में अकेला नहीं हूं। जैसे ही बाहर निकलने का रास्ता बन जाएगा, सभी श्रमिकों को सकुशल निकालने के बाद मैं भी बाहर आ जाऊंगा। इनकी (श्रमिकों की) सुरक्षा भी मेरी जिम्मेदारी है।’ ये शब्द हैं सिलक्यारा सुरंग में श्रमिकों के साथ तीन दिन से फंसे गब्बर सिंह नेगी के।

गब्बर सिंह नेगी ने ये बातें मंगलवार को अपने बेटे से वॉकी-टॉकी के जरिये हुई बातचीत के दौरान कहे। ये शब्द सुनकर बेटा आकाश भावुक हो गया, लेकिन अगले ही पल पिता की बहादुरी ने उसका सीना गर्व से चौड़ा कर दिया। उत्तराखंड के विशनपुर (कोटद्वार) निवासी गब्बर सिंह सिलक्यारा सुरंग का निर्माण कर रही नवयुग कंस्ट्रक्शन कंपनी में फोरमैन हैं।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours