एसबीएल एनर्जी लिमिटेड कंपनी की फैक्टरी में धमाका,15 लोगों की मौत

खबर रफ्तार, नागपुर : नागपुर में एसबीएल एनर्जी लिमिटेड कंपनी की फैक्टरी में धमाका हो गया, जिसमें अब तक 15 लोगों की मौत की खबर सामने आई है, जबकि 18 से ज्यादा गंभीर बताए जा रहे हैं। बता दें कि एसबीएल एनर्जी लिमिटेड देश की प्रमुख औद्योगिक और खनन विस्फोटक निर्माता कंपनी है। जहां यह हादसा हुआ है।

महाराष्ट्र के नागपुर जिले में रविवार को भयानक हादसा हो गया। नागपुर जिले के कटोल तहसील में एक विस्फोटक कारखाने में हुए धमाके में कम से कम 15 लोगों की मौत हो गई। वहीं कई लोग गंभीर रूप से घायल है। पुलिस ने बताया कि विस्फोटक कारखाने में हुए विस्फोट में 15 लोग मारे गए हैं।

एसबीएल एनर्जी लिमिटेड के कारखाने में धमाका
जानकारी के मुताबिक कि यह विस्फोट कटोल तहसील के राउलगांव में खनन और औद्योगिक विस्फोटक बनाने वाली कंपनी एसबीएल एनर्जी लिमिटेड के कारखाने में हुआ। न्यूज एजेंसी पीटीआई ने एसबीएल एनर्जी लिमिटेड के प्रतिनिधियों के हवाले से बतायाकि घटना कंपनी की डेटोनेटर पैकिंग यूनिट में सुबह 7 बजे से 7.15 बजे के बीच हुई।
15 की मौत, 18 लोग गंभीर
पुलिस ने बताया कि विस्फोट के तुरंत बाद घायलों को नागपुर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। नहीं हर्ष पोद्दार, एसपी, नागपुर ग्रामीण ने घटना की जानकारी देते हुए कहा कि एसबीएल एनर्जी लिमिटेड में हुए विस्फोट में 15 लोगों की मौत हो गई और 18 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। वहीं कंपनी के एक अधिकारी ने बताया कि बचाव अभियान जारी है और वे जल्द ही एक बयान जारी करेंगे।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours