वहीं, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बुधवार को कहा कि पूरा देश भारतीय अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला की एक्सिओम-4 मिशन के तहत अंतरिक्ष यात्रा से उत्साहित और गौरवान्वित है। राष्ट्रपति ने कहा कि अंतरिक्ष यात्रियों द्वारा किए जाने वाले व्यापक प्रयोग वैज्ञानिक अध्ययन और अंतरिक्ष अन्वेषण के नए आयाम स्थापित करेंगे।
मुर्मू ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला ने अंतरिक्ष में भारत के लिए एक नया मील का पत्थर स्थापित किया है। पूरा देश एक भारतीय की अंतरिक्ष यात्रा को लेकर उत्साहित और गौरवान्वित है। वह और एक्सिओम-4 मिशन के अमेरिका, पोलैंड और हंगरी के उनके साथी अंतरिक्ष यात्री यह साबित करते हैं कि दुनिया वास्तव में एक परिवार है – ‘वसुधैव कुटुम्बकम’।’’
15.jpg)
उन्होंने कहा, ‘‘इस मिशन की सफलता के लिए मेरी शुभकामनाएं। यह मिशन नासा और इसरो के बीच स्थायी साझेदारी को दर्शाता है। चालक दल द्वारा किए जाने वाले व्यापक प्रयोग वैज्ञानिक अध्ययन और अंतरिक्ष अन्वेषण के नए आयाम स्थापित करेंगे।
चारों अंतरिक्ष यात्री बुधवार को एक्सिओम स्पेस द्वारा एक वाणिज्यिक मिशन के तहत अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन के लिए फ्लोरिडा के कैनेडी स्पेस सेंटर में ड्रैगन अंतरिक्ष यान में सवार हुए। एक्सिओम-4 मिशन ने दोपहर 12 बजकर एक मिनट पर उड़ान भरी
प्रधानमंत्री ने दी शुभकामनाएं
अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला अपने साथ 1.4 अरब भारतीयों की शुभकामनाएं, उम्मीदें और आकांक्षाएं लेकर गए हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भारत, हंगरी, पोलैंड और अमेरिका के अंतरिक्ष यात्रियों को लेकर जा रहे अंतरिक्ष मिशन के सफल प्रक्षेपण का स्वागत किया और अंतरिक्ष यात्रियों को सफलता की शुभकामनाएं दीं।
12.jpg)
यह मिशन 14 दिन की अवधि का है 1 यह मिशन 28 घंटों की यात्रा के बाद कल सुबह सात बजे अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पर उतरेगा। मिशन में भारत, हंगरी ,अमेरिका और पौलेंड के यात्री शामिल हैं। जिसका दुनिया भर के लोगों ने स्वागत किया। वहीं शुक्ला के शहर लखनऊ स्थित ‘सिटी मोंटेसरी स्कूल’ में उनके माता-पिता इस ऐतिहासिक उड़ान के गवाह बने।
+ There are no comments
Add yours