ख़बर रफ़्तार, किच्छा: ई रिक्शा चालक द्वारा पांच वर्षीय मासूम को हवस का शिकार बनाने का मामला प्रकाश में आया है, बताया जा रहा है कि बच्ची के चिल्लाने पर लोगो को आता देख चालक ई रिक्शा छोड़ कर फरार हो गया। पुलिस ने पॉक्सो व दुष्कर्म की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर ई रिक्शा कब्जे में ले लिया है।
इधर हिंदू बच्ची से दूसरे समुदाय के ई रिक्शा चालक द्वारा हवस का शिकार बनाने के प्रयास की सूचना पर पुलिस में हड़कंप मच गया।आनन फानन में पुलिस टीम गांव में पहुंच गई। इसकी भनक लगते ही आरोपित के परिवार के लोग भी घर से फरार हो गए।
पुलिस ई रिक्शा कब्जे में लेकर आरोपित चालक की तलाश में दबिश दे रही है। ई रिक्शा चालक द्वारा दुष्कर्म के प्रयास पर ग्रामीणों में जबरदस्त रोष है। सीओ ओमप्रकाश शर्मा ने कहा कि जल्द आरोपित को पकड़ लिया जाएगा।

+ There are no comments
Add yours