खबर रफ्तार, हल्द्वानी: हल्द्वानी के मंडी परिसर में हुई सनसनीखेज दोहरे हत्याकांड की गुत्थी को पुलिस ने सुलझा लिया। महज एक पार्टी के दौरान शुरू हुआ मामूली विवाद इतना बढ़ गया कि उसने दो जिंदगियां लील लीं। शराब के नशे, आपसी विवाद और गुस्से की आग में अंधे हुए आरोपियों ने कंक्रीट के ब्लॉक से सिर कुचलकर पहले शुभम और फिर वारदात की चश्मदीद लक्ष्मी की बेरहमी से हत्या कर दी।
उत्तराखंड के हल्द्वानी शहर की नवीन मंडी में बुधवार रात युवक-युवती की निर्मम हत्या कर दी गई। दोनों के चेहरों को पत्थरों (कंक्रीट के ब्लॉक) से इस तरह कुचला गया कि पहचान भी मुश्किल हो रही थी। देर शाम चार लोगों को गिरफ्तार कर पुलिस ने मामले का खुलासा कर दिया। पार्टी में हुए मामूली विवाद को हत्या की वजह बताया जा रहा है।

+ There are no comments
Add yours