खबर रफ्तार, हल्द्वानी : जिला प्रशासन ने खाड़ी देशों में फंसे हुए नागरिकों का डाटा जुटाना शुरू कर दिया है। इसके लिए उन्होंने जिला पंचायती राज, खंड विकास अधिकारियों एवं तहसीलदारों को जरूरी दिशा निर्देश दिए हैं।
सीडीओ अरविंद पांडे ने बताया कि संज्ञान में आ रहा है कि जनपद के नागरिक खाड़ी देशों में फंसे हुए हैं। खाड़ी देशों में तनाव और मिसाइलों से हमले हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि डीएम ललित मोहन रयाल ने खाड़ी देशों में फंसे लोगों का डाटा जुटाने को कहा है। साथ ही फंसे हुए लोगों का डाटा भी केंद्र से शेयर किया जाएगा ताकि उनके रेस्क्यू के लिए प्रयास किया जा सके।
इसी क्रम में सीडीओ ने जिला पंचायत राज अधिकारी, जिले के सभी तहसीलदारों व और खंड विकास अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि ग्राम पंचायत विकास अधिकारियों, क्षेत्रीय राजस्व उपनिरीक्षकों के माध्यम से डाटा संकलन किया जाए। साथ ही इस डाटा को तीन दिनों के भीतर मुहैया कराया जाए।
सभी विभाग खाड़ी देशों में फंसे हुए लोगों के नाम, पिता का नाम, पता, मोबाइल नंबर, खाड़ी देशों के नाम (जिसमें रह रहे हैं), कब से रह रहे हैं, परिजनों का मोबाइल नंबर व अन्य जानकारियां जुटाई जाएंगी। सीडीओ ने संबंधित विभागों से इसी फॉर्मेट में डाटा जुटाने के लिए कहा है।

+ There are no comments
Add yours