बद्रीनाथ धाम पहुंचे धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री कड़ी सुरक्षा के बीच, की पूजा-अर्चना

खबरे शेयर करे -

ख़बर रफ़्तार, चमोली:  बागेश्वर धाम मध्य प्रदेश के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री इन दिनों उत्तराखंड में हैं। शनिवार को उन्होंने देहरादून में दिव्य दरबार लगाया था। हजारों की संख्या में श्रद्धालु बाबा के दरबार में पहुंचे थे। अब बाबा बागेश्वर खुद देवभूमि के विख्यात मंदिर बद्रीनाथ के दरबार पहुंचे हैं।

आज बागेश्वर धाम सरकार बद्रीनाथ पहुंच गए हैं।

हेलीकॉप्टर से पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री बद्रीनाथ पहुंचे।

इस दौरान उनके साथ काफी लोग मौजूद रहे।

की पूजा अर्चना

बागेश्वर धाम सरकार पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री बद्रीनाथ पहुंचे । उन्होंने वहां विशेष पूजा अर्चना की। बाबा बद्री विशाल के दरबार में मत्था टेककर उन्होंने आशीर्वाद भी लिया।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours