ख़बर रफ़्तार ,देहरादून: शहर कोतवाली क्षेत्र में स्थित बालिका आश्रयगृह में रह रही नाबालिग के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने ट्रस्ट की मुख्य कार्यकारी अधिकारी की तहरीर पर आरोपित के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है। आरोपित त्यूणी क्षेत्र का रहने वाला है।
- आश्रय गृह में सौ से अधिक छात्राएं
मुख्य कार्यकारी अधिकारी ने पुलिस को बताया कि उनके ट्रस्ट की ओर से राजपुर रोड पर वंचित बालिकाओं के लिए आश्रय गृह का संचालन किया जाता है। यहां सौ से अधिक छात्राएं रहती हैं। इनमें से एक बालिका त्यूणी तहसील के एक गांव की रहने वाली है। वह कक्षा नौ की छात्रा है। 25 नवंबर को दो बालिकाओं ने बताया कि छात्रा की तबीयत खराब है और उसे उल्टियां हो रही हैं। लगता है कि वह गर्भवती है, क्योंकि बालिका ने उन्हें बताया था कि वह गर्मियों की छुट्टियों में अपने गांव गई थी।
वहां एक रिश्तेदार ने उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाएं। इसके बाद काउंसलर ने बालिका से बात की। बालिका ने बताया कि वह दो जून को गांव गई थी, वहां पर एक रिश्तेदार ने उसके साथ दुष्कर्म किया। शहर कोतवाल विद्याभूषण नेगी ने बताया कि आरोपित पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
- मौसा व सौतेले चाचा पर छेड़छाड़ का आरोप
नेहरू कालोनी क्षेत्र की रहने वाली 14 वर्ष की बालिका ने अपने मौसा व सौतेले चाचा पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। नेहरू कालोनी थाना पुलिस ने दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। थानाध्यक्ष लोकेंद्र बहुगुणा के अनुसार, किशोरी के पिता ने शिकायत दर्ज करवाई कि उसका अपनी पत्नी के साथ दो साल पहले तलाक हो चुका है। उसकी पत्नी ने तभी दूसरी शादी कर ली थी। उसकी बेटी भी अपनी मां के साथ रहती थी, लेकिन कुछ दिन पहले वह पिता के पास आ गई। बाद में बेटी अपनी मौसी के घर चली गई। आरोप है कि उसके मौसा ने स्कूटी सिखाने के बहाने उसके साथ छेड़छाड़ की। वहीं उसके सौतेले चाचा ने भी उसके साथ गलत हरकत की।
- शारीरिक संबंध बनाने का लिए बनाया दबाव
जबरन शारीरिक संबंध बनाने का दबाव के मामले में एक युवती ने आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। थानाध्यक्ष मनमोहन नेगी ने बताया कि रायपुर निवासी युवती ने बताया कि उसकी सिमरन गिल नाम के युवक से पहचान थी। आरोपित ने उसकी कुछ फोटो ले लीं और उस पर जबरन शारीरिक संबंध बनाने का दबाव बना रहा है। ऐसा न करने पर जान से मारने की धमकी दे रहा है। आरोपित सिमरन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
 
                                             
                                             
                                             
                                             
                                             
                                             
                                             
                                             
                                            
 
                 
                                     
                                     
                                     
                             
                                                         
                                
                         
                                                 
                                                 
                                                 
                                                
+ There are no comments
Add yours