खबर रफ्तार, वृंदावन : मथुरा के वृंदावन स्थित यमुना नदी में पीपों के पुल के पास श्रद्धालुओं से भरी नाव पलटने से अब तक 10 श्रद्धालुओं की मौत हो गई, जबकि करीब एक दर्जन लोगों के लापता होने की आशंका है। इसी बीच मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हादसे का संज्ञान लेते हुए मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने अधिकारियों को तुरंत मौके पर पहुंचकर राहत और बचाव कार्य तेज करने के निर्देश दिए हैं।
सीएम योगी ने जताया दुख
सीएम योगी आदित्यनाथ ने अपने एक्स हैंडल पर लिखा कि जनपद मथुरा में नाव पलटने से हुई दुर्घटना में जनहानि अत्यंत दुःखद एवं हृदय विदारक है। मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं। संबंधित अधिकारियों को तत्काल मौके पर पहुंचकर बचाव व राहत कार्य संचालित करने और घायलों का समुचित उपचार कराने के निर्देश दिए हैं। प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्माओं को सद्गति एवं शोकाकुल परिजनों को यह अथाह दुःख सहन करने की शक्ति तथा घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्रदान करें।
22 लोगों को बचाया गया
वहीं मथुरा एसपी मथुरा (ग्रामीण) सुरेश चंद्र रावत ने बताया कि यमुना नदी में एक नाव पलटने की घटना सामने आई है। 22 लोगों को निकालकर तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया है। सभी तथ्यों की गहन जांच की जा रही है। हम अभी स्थिति का जायजा ले रहे हैं ताकि यह पता चल सके कि कितने लोग सुरक्षित हैं और कितने लोगों की दुखद रूप से जान चली गई है। पीपा पुल खराब हालत में था, इसलिए एक एजेंसी पोंटूनों पर मरम्मत का काम कर रही थी। माना जा रहा है कि हादसा शायद इसी चल रहे मरम्मत के काम की वजह से हुआ है।
मथुरा कलेक्टर ने क्या कहा
मथुरा कलेक्टर चंद प्रकाश सिंह ने 6 लोगों की मौत की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि नदी में डूबे 14 लोगों को अभी तक बचा लिया गया है। मौके पर रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है और जिला प्रशासन के अधिकारी घटनास्थल पर मौजूद हैं। एनडीआरएफ और आर्मी के लोगों से भी मदद मांगी गई है। हादसे के शिकार हुए श्रद्धालु पंजाब के लुधियाना रहने वाले बताए जाते हैं, जो वृदावंन में दर्शन-पूजन के लिए आए थे। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।
बता दें कि यह घटना यमुना नदी के केशी घाट पर हुई। जहं पर पंजाब के श्रद्धालुओं से भरा एक स्टीमर पांटून पुल से टकराकर पलट गया। । हादसे के शिकार हुए श्रद्धालु पंजाब के लुधियाना रहने वाले बताए जाते हैं, जो वृदावंन में दर्शन-पूजन के लिए आए थे। हादसे के तुरंत बाद पुलिस और गोताखोरों की टीम ने बचाव कार्य शुरू किया। जिसके बाद डूब रहे कई लोगों को बचाया गया। अभी भी कई लोग लापता बताए जा रहे हैं। जिनकी तलाश जा रही है। जिला प्रशासन के अधिकारी घटनास्थल पर मौजूद हैं। एनडीआरएफ और आर्मी के लोगों से भी मदद मांगी गई है।

+ There are no comments
Add yours