खबर रफ़्तार, देहरादून: प्रदेश में इन दिनों उत्तराखंड अधिनस्थ सेवा चयन आयोग का मुद्दा गरमाया हुआ है. इसे लेकर विपक्ष और छात्रसंघ लगातार विरोध कर रहा है. अब इस मुद्दे को लेकर सीएम धामी का बड़ा बयान सामने आया है. सीएम धामी ने कहा, पेपरलीक की साजिश रची जा रही है.
सीएम धामी ने कहा, पेपरलीक के पीछे नकल माफियाओं और कुछ कोचिंग सेंटर हैं, जिनकी मिलीभगत है. जो ‘नकल जिहाद’ फैलाने की कोशिश में हैं. युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ कर अराजकता फैलाने की कोशिश है. इस दौरान सीएम धामी ने नकल माफियाओं को चेतावनी देते हुए कहा कि जब तक नकल जिहादियों को उनकी सरकार खत्म नहीं कर देती, वे रुकेंगे नहीं.
आगे सीएम धामी ने ये भी कहा कि युवाओं के सपनों से खेलने वालों के खिलाफ सरकार सख्त से सख्त कार्रवाई करेगी और किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा. हालांकि, इस मुद्दे पर छात्र संघ और विपक्ष दोनों हमलावर हैं.

+ There are no comments
Add yours