खबर रफ्तार, देहरादून: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शासकीय आवास पर उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक बुलाई। बैठक में प्रदेश की कानून व्यवस्था को लेकर अधिकारियों को सभी प्रकार के अपराधों पर तत्काल मुकदमे दर्ज करने एवं अपराधियों के विरुद्ध कठोर एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। कहा कि कानून हाथ में लेने वालों, असामाजिक तत्वों और प्रदेश की शांति भंग करने का प्रयास करने वालों के विरुद्ध कठोरतम कार्रवाई की जाएगी।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अधिकारियों को आदतन एवं संगठित अपराध में संलिप्त अपराधियों पर सख्त निगरानी रखने एवं ऐसे तत्वों की पहचान कर उनके विरुद्ध विधिक प्रावधानों के तहत कार्रवाई करने के निर्देश दिए। इसी के साथ ही थानों और चौकियों की कार्यप्रणाली को और अधिक सुदृढ़ किए जाने तथा संवेदनशील क्षेत्रों में गश्त और निगरानी बढ़ाने के निर्देश दिए।
बैठक में अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि जनसुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए अपराधियों पर त्वरित कार्रवाई के परिणाम दिखने चाहिए। सीएम धामी ने कहा कि प्रदेश में शांति, सुरक्षा और सुशासन हमारी सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

+ There are no comments
Add yours