
खबर रफ़्तार, बागेश्वर: उप चुनाव के लिए बीते पांच सितंबर को मतदान हुआ था। जिसमें 55.44 प्रतिशत मतदान हुआ। आज मैदान में उतरे पांच प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला होगा। दोपहर 12 बजे तक चुनाव परिणाम घोषित होने की उम्मीद है।
चौथे राउंड में भाजपा 476 मतों से आगे
कांग्रेस बसंत कुमार 9623
यूकेडी अर्जुन देव 256
एसपी भगवत प्रसाद 197
यूपीपी भागवत कोहली 87
नोटा 400
भाजपा 476 मतों से आगे
भाजपा कांग्रेस में कांटे की टक्कर
तीसरे राउंड में भाजपा को एक वोट की बढ़त मिली है।
बीजेपी पार्वती दास 6774
कांग्रेस बसंत कुमार 6773
यूकेडी अर्जुन देव 172
एसपी भगवत प्रसाद 130
यूपीपी भागवत कोहली 57
नोटा 241
तीसरे चरण की मतगणना जारी
बागेश्वर विधानसभा उपचुनाव में दो चरणों की मतगणना हो चुकी है। अभी 12 चरणों की मतगणना बाकी है। दो चरणों में हुई मतगणना में कांग्रेस को बढ़त मिली है। तीसरे चरण की मतगणना शुरू हो गई है।
दूसरे राउंड में भी कांग्रेस को बढ़
कांग्रेस बसंत कुमार 4554
यूकेडी अर्जुन देव 106
एसपी भगवत प्रसाद 72
यूपीपी भागवत कोहली 28
नोटा 155
कांग्रेस के बसंत कुमार को मिली 195 की बढ़त
पहले चरण में कांग्रेस को बढ़त
कांग्रेस बसंत कुमार 2945
यूकेडी अर्जुन देव 52
एसपी भगवत प्रसाद 27
यूपीपी भागवत कोहली 10
आम आदमी पार्टी को छोड़कर कांग्रेस में शामिल हुए बसंत कुमार को कांग्रेस ने बागेश्वर उपचुनाव में अपना प्रत्याशी उतारा है।अब देखना ये है कि क्या आज कांग्रेस का बसंत कुमार पर खेला दांव सही साबित हो पाएगा।
बागेश्व उपचुनाव के पहले रुझान सामने आए हैं। पोस्टल बैलेट की गिनती में भाजपा प्रत्याशी पार्वती दास आगे चल रही हैं।
- कुल मतदाता 118264
- महिला मतदाता 58188
- पुरुष मतदाता 60076
- मतदान कुल 65570
- महिला 37170
- पुरुष 28400
- कुल महिला मत प्रतिशत 63.88
- कुल पुरुष मत प्रतिशत 47.27
भाजपा की पार्वती दास, कांग्रेस के बसंत कुमार, सपा के भगवती प्रसाद उक्रांद के अर्जुन कुमार देव और उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी के भगवत कोहली।
55.44 प्रतिशत मतदान हुआ
बागेश्वर उप चुनाव के लिए बीते पांच सितंबर को मतदान हुआ था। जिसमें 55.44 प्रतिशत मतदान हुआ। वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव में बागेश्वर विधानसभा सीट पर 60.68 प्रतिशत मतदान हुआ था।
बागेश्वर उपचुनाव में कांटे की टक्कर, चौथे राउंड में भाजपा को 476 वोटों की बढ़त
बागेश्वर विधानसभा उप चुनाव का परिणाम आज शुक्रवार को आएगा। मतगणना सुबह आठ बजे से डिग्री कॉलेज में 14 चरणों में शुरू हो गई है। इसके लिए 130 कार्मिकों की ड्यूटी लगाई गई है। दोपहर 12 बजे तक चुनाव परिणाम घोषित होने की उम्मीद है।
इस चुनाव में भाजपा प्रत्याशी पार्वती दास, कांग्रेस प्रत्याशी बसंत कुमार, यूकेडी के अर्जुन कुमार देव, सपा के भगवती प्रसाद और उपपा के भगवत कोहली की प्रतिष्ठा दांव पर लगी हैं। जिला निर्वाचन कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार मतगणना के लिए 14 टेबल लगाई गई हैं। चार टेबल रिजर्व में लगाई हैं।
पोस्टल बैलेट और ईटीपीबीएस (मतदान कार्मिक मतदान) के लिए 9-9 टेबल लगाई गई हैं। मतगणना स्थल पर 18 मतगणना सुपरवाइजर, 19 मतगणना सहायक, 23 माइक्रो ऑब्जर्वर तैनात रहेंगे। पोस्टल बैलेट की मतगणना के लिए 47, ईटीबीपीएस गणना के लिए 23 कार्मिकों की ड्यूटी लगाई गई है। सामान्य प्रेक्षक राजेश कुमार की मौजूदगी में बृहस्पतिवार को मतगणना कार्मिकों और ऑब्जर्वर का दूसरा रेंडमाइजेशन किया गया।
+ There are no comments
Add yours