मुख्यमंत्री धामी हरिद्वार गंगा कॉरिडोर की परियोजनाओं का करेंगे शिलान्यास

ख़बर रफ़्तार, देहरादून : Haridwar Ganga Corridor उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के प्रथम चरण की चार महत्वपूर्ण विकास परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे। उत्तराखंड निवेश एवं आधारिक संरचना विकास बोर्ड (UIIDB) के माध्यम से संचालित इस महत्वाकांक्षी योजना पर कुल 235 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।

प्रदेश सरकार का उद्देश्य हरिद्वार आने वाले लाखों श्रद्धालुओं और पर्यटकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना तथा धार्मिक नगरी के बुनियादी ढांचे को आधुनिक स्वरूप देना है। गंगा कॉरिडोर परियोजना के पहले चरण में घाटों के सौंदर्यीकरण, आधारभूत सुविधाओं के विस्तार और यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।

परियोजनाओं के तहत लगभग 43.25 करोड़ रुपये की लागत से प्रशासनिक मार्ग का विकास किया जाएगा। वहीं 66.75 करोड़ रुपये से हरकी पैड़ी और सुभाष घाट का पुनरुद्धार होगा। इसके अलावा 66.34 करोड़ रुपये की लागत से हरकी पैड़ी के उत्तरी क्षेत्र में आधारभूत अवसंरचना विकसित की जाएगी, जबकि 58.34 करोड़ रुपये से रोड़ी बेलवाला क्षेत्र का कायाकल्प किया जाएगा।

सरकार का मानना है कि इन परियोजनाओं के पूरा होने के बाद हरिद्वार में श्रद्धालुओं की आवाजाही अधिक सुगम होगी, धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा और शहर की आधारभूत सुविधाओं में भी उल्लेखनीय सुधार देखने को मिलेगा।

You May Also Like

More From Author