ख़बर रफ़्तार, देहरादून: देहरादून के जोहड़ी में हुए गोलीकांड का विवाद जेन-जी क्लब में उपजा और सैर पर निकले सेवानिवृत्त ब्रिगेडियर मुकेश कुमार जोशी दो गुटों के संघर्ष में बेवजह मारे गए। सीएम धामी ने आज उनके आवास पर पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सेवानिवृत्त ब्रिगेडियर मुकेश जोशी के निधन पर उनके जोहड़ी, देहरादून स्थित आवास पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि दी। सीएम ने इस दौरान उनके परिजनों से भेंट कर अपनी शोक संवेदनाएं व्यक्त की। मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की शांति और शोकाकुल परिवारजनों को धैर्य प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है।

+ There are no comments
Add yours