दिल्ली-एनसीआर में बदला मौसम का मिजाज, नोएडा में झमाझम बारिश

खबर रफ़्तार, दिल्ली: दिल्ली-एनसीआर में आज दोपहर बाद अचानक बारिश हुई। बारिश की वजह से कई दुर्गा विसर्जन स्थलों पर पानी भर गया तो कहीं रावण के पुतले बरसात में भिग गए हैं।

दिल्ली समेत एनसीआर में गुरुवार शाम को अचानक से मौसम बदल गया। सुबह से ही आसमान में हल्के बादल छाए हुए थे। दोपहर होते-होते दिल्ली के कई इलाकों में हल्की बारिश हुई। वहीं शाम को अचानक से दिल्ली, नोएडा में झमाझम बारिश शुरू हो गई। बारिश का असर दुर्गा मां के विसर्जन स्थलों पर भी दिख रखा है। बारिश को लेकर मौसम विभाग ने पहले ही चेतावनी जारी कर दी थी।

पश्चिमी विक्षोभ की दस्तक से हो सकती है बारिश
राजधानी में 4 अक्तूबर से नया तीव्र पश्चिमी विक्षोभ उत्तर-पश्चिम भारत को प्रभावित करेगा। मौसम विभाग की मानें तो इसका उत्तर-पश्चिम भारत के विभिन्न इलाकों पर तगड़ा असर नजर आएगा।

मौसम विभाग का कहना है कि पूर्वोत्तर अरब सागर और समीपवर्ती सौराष्ट्र तट पर बने निम्न दबाव के क्षेत्र से जुड़े साइक्लोनिक सर्कुलेशन से एक ट्रफ पूर्वी राजस्थान होते हुए दक्षिण-पश्चिम यूपी तक बनी है। इसका मैदानी इलाकों पर भी असर देखा जा रहा है।

मौसम विभाग ने 6 और 7 अक्तूबर को दिल्ली में मौसम खराब रहने का पूर्वानुमान जारी किया है। इस दौरान आमतौर पर बादल छाए रहेंगे। दिल्ली एनसीआर में 6 और 7 अक्तूबर को विभिन्न स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश के साथ गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना जताई गई है। इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे से लेकर 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक की स्पीड से तेज हवाएं चलने का अनुमान है।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours