
खबर रफ़्तार, पौड़ीः उत्तराखंड के पौड़ी में भीषण हादसा हुआ है। यहां सीमेंट से भरा ट्रक अनियंत्रित होकर नदी में गिर गया है। हादसे में चालक गंभीर रूप से घायल हुआ है। मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से चालक को खाई से बाहर निकाला।
मिली जानकारी के अनुसार यह हादसा पाबौ में हुआ है। यहां अनियंत्रित होकर सीमेंट से भरा ट्रक नदी में गिरा है। इस घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने रेस्क्यू अभियान चलाया। जिसमें स्थानीय लोगों की मदद से घायल चालक को खाई से बाहर निकाला गया। बताया गया कि एक सीमेंट से लदा ट्रक कोटद्वार से चला था।
वहीं, पाबौ स्थित पीपल घाट में सीमेंट डिलीवर करने के लिए पहुंचना था। इसी बीच पाबौ के पास अचानक ट्रक अनियंत्रित हो गया। इससे पहले चालक कुछ सोच-समझ पाता ट्रक खाई में गिर गया। हादसे में वाहन के परखच्चे उड़ गए है। जबकि घायल चालक को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। जहां उसका इलाज चल रहा है।
हादसे में घायल चालक की पहचान सुदामा सिंह (32) पुत्र कुंवर सिंह निवासी आमसौड़, दुगड्डा, पौड़ी गढ़वाल के रूप में हुई है। चालक को बेहतर इलाज हेतु जिला अस्पताल पौड़ी में रेफर किया गया है। चौकी प्रभारी ने बताया कि घायल चालक खतरे से बाहर है। इसके अलावा पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
+ There are no comments
Add yours