ख़बर रफ़्तार, देहरादून : शराब पीकर वाहन चलाने के आरोप में जवान को गिरफ्तार किया गया था। थाने में हंगामा करने पर उसे हवालात में बंद कर दिया गया। कुछ देर बाद वह बेसुध अवस्था में मिला।
रायपुर थाने में पुलिस कस्टडी के दौरान पीआरडी जवान सुनील रतूड़ी की मौत हो गई। जवान का शव शनिवार को कंबल से बने फंदे में लटका मिला। घटना के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। वहीं, आज डॉक्टरों का पैनल पोस्टमार्टम कर रहा है। पोस्टमार्टम हाउस के बाहर लोगों की भीड़ लगी है। पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी भी कराई जा रही है।

+ There are no comments
Add yours