खबर रफ़्तार, हल्द्वानी : हल्द्वानी के फायर स्टेशन के पीछे नाले में एक कार अनियंत्रित होकर गिर गई। हादसे में एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गई।
सुशीला तिवारी अस्पताल से बच्चे की डिलीवरी के बाद किच्छा जा रहे परिवार की कार नहर में समा गई। घटना बुधवार की सुबह सात बजे मंडी समिति के गेट के सामने कैनाल नहर में हुई। सड़क हादसे में चार की दर्दनाक मौत हो गई । दो गंभीर रूप से घायल है। कार में सवार महिला की जहां जान बच गई वहीं उसका तीन दिन पहले जन्मा बच्चा नहीं बच सका। उसके पति की भी मौत हो गई। इस घटना में एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हुई है।

+ There are no comments
Add yours