Gangotri Highway पर मध्य प्रदेश के तीर्थ यात्रियों की बस हादसे की शिकार, कई घायल… चार घंटे तक बंद रहा मार्ग

ख़बर रफ़्तार, उत्तरकाशी: गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर मध्‍य प्रदेश के यात्रियों की बस हादसे की शिकार हो गई। हादसे में कई लोग घायल हुए हैं। उत्तरकाशी से गंगोत्री जा रही मध्य प्रदेश के तीर्थ यात्रियों की बस झाला के पास अनियंत्रित होकर सड़क पर ही पलट गई।‌

बस में सवार पांच तीर्थ यात्रियों को हल्की चोटें आई हैं। बस में कुल 28 तीर्थ यात्री सवार थे। जो अन्य वाहनों के जरिए गंगोत्री धाम भेजे गए हैं। इन तीर्थयात्री ने गुरुवार को यमुनोत्री धाम के दर्शन किए थे।

दोनों ओर से लगा लंबा जाम

हाईवे पर बस के पलटने से मार्ग अवरुद्ध हुआ है। जिस कारण दोनों ओर से लगे जाम में वाहनों की लंबी कतार लग गई है।

करीब चार घंटे तक गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग अवरुद्ध रहा है। इस दौरान दोनों तरफ से वाहनों की लंबी कतार लगी रही। बीआरओ की मशीनरी के जरिए बस को हटाकर राजमार्ग को चालू किया गया।

पढ़ें-देहरादून: लोकसभा चुनाव के बाद सीएम धामी मंत्रिमंडल की पहली बैठक कल

You May Also Like

More From Author