उत्तराखंड: ग्लेशियर टूटने से पैदल मार्ग पर मलबा, आवाजाही प्रभावित

खबर रफ्तार, रुद्रप्रयाग : थारू ग्लेशियर टूटने से केदारनाथ पैदल मार्ग पर बाधत हो गया है। मार्ग को खोलने के प्रयास किए जा रहे हैं।

केदारनाथ पैदल मार्ग पर अचानक थारू ग्लेशियर टूट गया। इस दौरान यहां यात्रा तैयारियों में मजदूर और कर्मचारी लगे थे। ग्लेशियर टूटने से यहां आवाजाही में चुनौती खड़ी हो गई है। हालांकि अभी तक जानहानि की कोई सूचना नहीं है।

थारू ग्लेशियर टूटने से मार्ग फिलहाल बाधित हो गया है। बताया जा रहा है कि मौके पर बर्फ के ऊपर से होकर किसी तरह आवागमन किया जा रहा है, जिससे जोखिम भी बना हुआ है।

डीडीएमए के अनुसार मार्ग को जल्द से जल्द सुचारू करने के लिए टीमें जुटी हुई हैं और शीघ्र ही पैदल मार्ग को खोल दिया जाएगा।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours