खबर रफ्तार, रुड़की: आईआईटी रुड़की के छात्र का शव छह दिन बाद गंगनहर से बरामद हुई। छात्र का पैर फिसलने से वह गंगनहर में डूब गया था।
आईआईटी रुड़की के एमबीए छात्र का शव छह दिन बाद गंगनहर से बरामद हुआ है। विगत 11 फरवरी की शाम आईआईटी रुड़की आशीष शुक्ला अपने दोस्तों के साथ गंगनहर के पास घूमने आया था। जहां पर अचानक ही उसका पैर फिसल गया और वह गंगनहर में डूब कर लापता हो गया था।
उसके डूबने का एक दर्दनाक वीडियो सामने आया था। घटना के बाद पुलिस और जल पुलिस के द्वारा गगनहर में सर्चिंग अभियान चलाकर आशीष शुक्ला की तलाश की जा रही थी। आशीष शुक्ला उत्तर प्रदेश के बलिया का रहने वाला था।

+ There are no comments
Add yours