‘उत्तराखंड में क्लीन स्वीप करेगी बीजेपी; भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष का दावा, कहा- मोदी जी को फिर बनाएंगे PM

खबरे शेयर करे -

ख़बर रफ़्तार, देहरादून: आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर भाजपा जोर-शोर से तैयारियों में जुटी है। इसके लिए विभिन्न अभियान चलाकर केंद्र सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं और उपलब्धियों से जन-जन को अवगत कराया जा रहा है।

शुक्रवार को भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष आशा नौटियाल ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि उत्तराखंड के दूरस्थ क्षेत्र की रहने वाली महिलाओं को भी केंद्र सरकार की योजनाओं का निरंतर लाभ मिल रहा है, जिससे आर्थिक रूप पर से वह मजबूत हो रही हैं। गरीबी रेखा के नीचे जीवन यापन करने वाली महिलाओं को योजनाओं का लाभ मिल रहा है।
आशा नौटियाल का कहना है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मातृशक्ति को आत्मनिर्भर बनाने के लिए एक अहम भूमिका निभाई है। पिछले 70 सालों से महिलाएं राजनीतिक अधिकार से वंचित रहती थीं, उन्हें लोकसभा-विधानसभा में अपनी आवाज उठाने का मौका नहीं मिल रहा था। लेकिन, अब प्रधानमंत्री मोदी के कुशल नेतृत्व में नारी शक्ति को भी समान अवसर प्राप्त हो रहे हैं।

उन्होंने कहा कि जिस तरह से वर्ष 2014 और वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव में प्रदेश की जनता का आशीर्वाद भाजपा के प्रत्याशियों को मिला था, इस बार भी उत्तराखंड में भाजपा पांचों सीटों पर क्लीन स्वीप करेगी।

ये भी पढ़ें…खटीमा: शोभायात्रा के आगे मांस के टुकड़े मिलने से मची अफरा-तफरी, पुलिस ने संभाल ली स्थिति

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours