ख़बर रफ़्तार, नई दिल्ली पांच राज्यों में हाल ही में हुए विधानसभा चुनाव में से चार के नतीजे आज आने हैं। मध्यप्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ के चुनावी रुझान में भाजपा को बहुमत मिल गया है। वहीं, तेलंगाना में कांग्रेस को बहुमत मिलता दिख रहा है।
कांग्रेस को सनातन धर्म को गाली देना पड़ा भारी, अब आत्ममंथन की जरूरतः पूनावाला
शिवराज सिंह चौहान और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा ने मनाई खुशी
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा ने पार्टी की बढ़त मिलने पर मिठाइ खिलाई और एक-दूसरे को गले लगाकर खुशी मनाई।
दिल्ली मुख्यालय में भाजपा कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया
मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान चुनावों के रुझानों में पार्टी को बड़ी बढ़त के बाद दिल्ली मुख्यालय में भाजपा कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया।
छ्त्तीसगढ़ में डिप्टी सीएम चल रहे पीछे
छ्त्तीसगढ़ में डिप्टी सीएम टीएस सिंह देव अंबीकापुर सीट से 1623 वोटों से पीछे चल रहे हैं।
दिग्विजय सिंह के भाई लक्ष्मण सिंह चाचौड़ा सीट से पीछे
दिग्विजय सिंह के भाई लक्ष्मण सिंह भी चाचौड़ा सीट से पीछे चल रहे हैं। लक्ष्मण सिंह 9768 वोटों से भाजपा की प्रियंका पेंची से पीछे चल रहे हैं।
+ There are no comments
Add yours