मौसम विभाग की बड़ी चेतावनी, इन जिलों में बारिश-बर्फबारी का येलो अलर्ट

खबर रफ्तार, देहरादून: उत्तराखंड में मंगलवार को एक बार फिर मौसम का मिजाज बदल सकता है। इन पांच जिलों में बारिश-बर्फबारी की आशंका जताई गई है। साथ ही आकाशीय बिजली चमकने, तेज हवाएं चलने, आंधी तूफान की चेतावनी जारी की गई है। इन जनपदों में विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया गया है।

मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार आज यानी मंगलवार को राज्य के उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर, पिथौरागढ़ में कहीं-कहीं हल्की बारिश की आशंका है। जबकि 2800 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की बर्फबारी की संभावना जताई गई है। इसके चलते तामपान में गिरावट दर्ज की जा सकती है। वहीं, हरिद्वार और उधम सिंह नगर जैसे मैदानी इलाकों में घना कोहरा देखने को मिल सकता है। ऐसे में लोगों को आवाजाही में अधिक परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

विभाग ने लोगों से अपील की है कि अनावश्यक यात्रा से बचें और खराब मौसम के दौरान सुरक्षित स्थानों पर रहें। किसानों के लिए यह बारिश फायदेमंद मानी जा रही है, हालांकि तेज हवाओं से कुछ फसलों को नुकसान की आशंका भी जताई जा रही है।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours