बदरी-केदार मंदिर समिति के अधीन सभी मंदिरों में गैर हिंदुओं के प्रवेश पर रोक

खबर रफ्तार, मसूरी : बदरीनाथ, केदारनाथ धाम समेत बीकेटीसी के अधीन 47 मंदिर में हैं, जिनमें गैर हिंदुओं के प्रवेश पर प्रतिबंध लगाया गया है।

बदरी-केदार मंदिर समिति के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने चारधाम यात्रा की तैयारियों को लेकर पत्रकारवार्ता की। इस दौरान उन्होंने कहा कि बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समेत बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के अधीन आने वाले सभी मंदिरों में गैर सनातनों के प्रवेश पर प्रतिबंध रहेगा।

मंदिर परिसर और गर्भ ग्रह में मोबाइल पर प्रतिबंध रहेगा। इसके लिए एसओपी तैयार की जा रही है। कुछ दिन पूर्व बीकेटीसी की बैठक में बदरीनाथ और केदारनाथ में गैर सनातनियों के प्रवेश पर रोक लगाने सहित कई अहम प्रस्तावों को सर्वसम्मति से पारित किया गया था। इसे लेकर अब सीएम धामी का बयान भी सामने आया था।

सीएम धामी का कहना था कि देखते हैं बोर्ड क्या फैसला लेता है। हम कानून, एक्ट और पौराणिक परंपराओं की स्टडी करेंगे, उसके बाद फैसला लेंगे

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours