खबर रफ्तार, रामपुर : रामपुर के सीआरपीएफ ग्रुप सेंटर में बिना अनुमति दो संदिग्ध युवक घुस गए । दोनो को सुरक्षा कर्मियों ने पकड़कर पुलिस को सौंप दिया है। इस सेंटर में पहले आतंकी हमला हो चुका है।
सीआरपीएफ ग्रुप सेंटर में बिना अनुमति प्रवेश करने का मामला सामने आने से सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई हैं। कैंप के मुख्य गेट पर तैनात सुरक्षा कर्मियों ने दो संदिग्ध युवकों को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने दोनों से पूछताछ के बाद उनका चालान कर दिया है।

+ There are no comments
Add yours