खबर रफ्तार, भरवारी (कौशाम्बी) : स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के खिलाफ अर्जी देने वाले आशुतोष महाराज ब्रह्मचारी पर रविवार तड़के रीवा एक्सप्रेस में धारदार हथियार से हमला हुआ। वह प्रयागराज जा रहे थे और गंभीर रूप से घायल हो गए।
स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने के लिए कोर्ट में अर्जी देने वाले आशुतोष महाराज ब्रह्मचारी पर रीवा एक्सप्रेस ट्रेन में रविवार तड़के करीब पांच बजे धारदार हथियार से हमला हुआ है। एसी कोच में प्रयागराज जा रहे महाराज ने कहा कि धारदार हथियार से किए गए इस हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्होंने ट्रेन के टॉयलेट में खुद को बंद कर किसी तरह अपनी जान बचाई। घटना रविवार सुबह कौशाम्बी जिले के सिराथू रेलवे स्टेशन के पास हुई है।

+ There are no comments
Add yours