आशिम घोष हरियाणा तो अशोक गजपति गोवा के राज्यपाल बने; कविंदर गुप्ता होंगे लद्दाख के एलजी

खबरे शेयर करे -

खबर रफ़्तार, नई दिल्ली: राष्ट्रपति भवन के मुताबिक, कविंदर गुप्ता लद्दाख के नए उपराज्यपाल नियुक्त किए गए हैं। ऐसे ही प्रोफेसर अशीम कुमार घोष को हरियाणा और पुसापति अशोक गजपति राजू को गोवा का राज्यपाल नियुक्त किया गया है।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सोमवार को हरियाणा और गोवा के लिए नए राज्यपालों और केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख के लिए नए उपराज्यपाल की नियुक्ति की घोषणा की। राष्ट्रपति मुर्मू ने प्रो. आशिम कुमार घोष को हरियाणा, पुसापति अशोक गजपति राजू को गोवा का राज्यपाल नियुक्त किया। ऐसे ही कविंदर गुप्ता को लद्दाख का उपराज्यपाल नियुक्त किया गया है। सभी नियुक्तियां उस तिथि से प्रभावी होंगी, जिस दिन संबंधित व्यक्ति अपने-अपने कार्यालयों का कार्यभार ग्रहण करेंगे। इसके अलावा राष्ट्रपति मुर्मू ने केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख के उपराज्यपाल पद से ब्रिगेडियर (डॉ.) बीडी मिश्रा (सेवानिवृत्त) का इस्तीफा स्वीकार कर लिया है।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours