जमानत खारिज होते ही गैंगस्टर ने किया ऐसा काम, पुलिस के छूट रहे पसीने

खबरे शेयर करे -

ख़बर रफ़्तार, देहरादून: जमानत खारिज होते ही गैंगस्टर का आरोपित न्यायिक अभिरक्षा से फरार हो गया। कोर्ट पेशकार ने शहर कोतवाली में आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। शहर कोतवाली में दी तहरीर में कोर्ट पेशकार मांगेराम ने बताया कि इसरार निवासी ग्राम ठाड जट, स्योहारा, जिला बिजनौर (उत्तर प्रदेश) के खिलाफ डोईवाला कोतवाली में गैंगस्टर का मुकदमा चल रहा है।

कोर्ट ने आरोपित के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया था और उसे पांच अप्रैल को कोर्ट में पेश होने को कहा था। आरोपित नियत तिथि पर कोर्ट में पेश हुआ और गैर जमानती वारंट निरस्त कराने के लिए कोर्ट में प्रार्थना पत्र दायर किया। कोर्ट ने आरोपित का प्रार्थना पत्र निरस्त करते हुए उसे नौ अप्रैल तक न्यायिक अभिरक्षा में भेजने के आदेश जारी किए।
कोर्ट के आदेश के बाद आरोपित को न्यायिक अभिरक्षा में लेने के बाद उसे जेल ले जाने के लिए गार्द की प्रतीक्षा की जा रही थी। न्यायालय में कार्यरत कोर्ट मोहर्रिर वासुदेव गोस्वामी व अन्य के व्यस्त होने का फायदा उठाते हुए आरोपित वहां से फरार हो गया। आरोपित को आसपास ढूंढने का प्रयास किया गया, लेकिन उसका कहीं पता नहीं लगा। शहर कोतवाल केसी भट्ट ने बताया कि आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश की जा रही है।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours