खबर रफ्तार, रूद्रपुर : उत्तराखंड में सीबीएसई बोर्ड के बाद अब प्रारंभिक स्कूलों की वार्षिक परीक्षाएं शुरू होने वाली है। जिसके लिए बोर्ड ने टाइम टेबल भी जारी कर दिया है। जिसके मुताबिक 17 मार्च से वार्षिक गृह परीक्षाएं शुरू होगी। जिसका परिणाम 31 मार्च तक घोषित कर दिया जाएगा। फिर एक अप्रैल से विद्यालयों में नया सत्र शुरू किया जाएगा।
पहले दिन हिंदी की होगी परीक्षा
बता दें कि जिले में 786 प्राथमिक और 200 उच्च प्राथमिक विद्यालय हैं। जिनमें तकरीबन एक लाख बच्चे पड़ रहे है। उनकी वार्षिक परीक्षाएं 17 मार्च से शुरू होकर 24 मार्च तक चलेंगी। बोर्ड द्वारा जारी किए गए टाइम टेबल के मुताबिक पहले दिन पहली से पांचवी कक्षा के बच्चों का हिंदी विषय का पेपर होगा। उसके बाद अगले दिन गणित और एक दिन की छुट्टी के बाद अंग्रेजी का पेपर होगा। अंतिम दिन संस्कृत और उर्दू विषय का पेपर होगा।
प्रभारी सीईओ हरेंद्र मिश्रा ने कहा कि सभी प्रारंभिक स्कूलों में गृह परीक्षाओं की समय-सारिणी जारी कर दी गई है। शैक्षणिक सत्र के अंतिम दिन परीक्षा परिणाम भी जारी हो सकता है। पहले गृह परीक्षाएं कराई जाती थी। उसके बाद ही बोर्ड परीक्षाएं संचालित होती थी। पहली बार इस वर्ष परीक्षाओं में बदलाव किया गया है।

+ There are no comments
Add yours